Home स्पोर्ट्स रोहित ने रचा इतिहास, वनडे में जड़ा तीसरा दोहरा शतक….

रोहित ने रचा इतिहास, वनडे में जड़ा तीसरा दोहरा शतक….

14
0
SHARE
रोहित शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मोहाली के मैदान पर अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया। धीमी शुरुआत करने वाले रोहित ने अर्धशतक 65 गेंद पर पूरा किया इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। शतक तक पहुंचने के लिए रोहत ने कुल 115 गेंद खेले और 9 चौके समेत एक छक्का भी लगाया।150 का आंकड़ा भारतीय कप्तान ने 133 गेंद में पूरा किया। इस स्कोर तक पहुंचने के लिए 7 छक्के लगाए जबकि चौका की संख्या 10 रही। धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने अपना तीसरा दोहरा शतक भी पूरा कर लिया।रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ यह दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2014 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। इस मुकाबले में उन्होंने 264 रन बनाए थे जो वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी है। इसके अलावा उन्होंने नवंबर 2013 में बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा के अलावा भारत की तरफ से पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी दोहरा शतक लगा चुके हैं। सचिन और सहवाग ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मौजूदा दौर में खेल रहे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here