Home फिल्म जगत जायरा वसीम छेड़छाड़, सहयात्री ने किया आरोपी का बचाव, में क्या कहा…

जायरा वसीम छेड़छाड़, सहयात्री ने किया आरोपी का बचाव, में क्या कहा…

5
0
SHARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में उस प्लेन में सवार एक अन्य व्यक्ति ने आरोपी का बचाव करते हुए पुलिस में बयान दिया है। आरोपी विकास सचदेवा का पक्ष लेते हुए सहयात्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा कि जायरा के साथ उन्होंने बदतमिजी की हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहयात्री ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। बयान में सहयात्री ने बताया कि वह उसी क्लास में था, जिसमें जायरा और आरोपी सचदेवा बैठा था।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सहयात्री ने बयान दिया कि सचदेवा ने उस सीट की आर्मरेस्ट पर पैर रखे हुए थे, जिस पर एक्ट्रेस बैठी हुई थीं। इसके अलावा मुझे नहीं लगा कि उन्होंने कुछ किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही सचदेवा सीट पर बैठे तो वे सो गए थे। उनकी गलती थी कि उन्होंने केवल आर्मरेस्ट पर पैर रखा हुआ था, जो कि गलत था। मैंने नहीं देखा कि उन्होंने कोई बदतमिजी की हो। मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड करने के बाद जब एक्ट्रेस ने उन पर चिल्लाया तो उन्होंने माफी भी मांगी। तभी मामला सुलझ गया था। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि बयान देने वाले सहयात्री ने पुलिस को यह भी बताया कि वे आरोपी सचदेवा का व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते। बता दें, आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने भी उनका बचाव किया था।

दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके प्लेन में छेड़खानी का आरोप लगाया था। रोते हुए वीडियो बनाकर जायरा ने आरोप लगाया था कि उनकी सीट के पीछे बैठे शख्स ने अपने पैर से उनकी गर्दन और पीठ को जबरन छुआ है। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोस्को के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को विकास को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here