Home क्लिक डिफरेंट 512 साल की शॉर्क का क्‍या है सच!….

512 साल की शॉर्क का क्‍या है सच!….

47
0
SHARE

बीते 2-4 दिनों से सोशल मीडिया पर जम कर शोर हो रहा है कि वैज्ञानिकों को समुंद्र में दुनिया का सबसे पुराना जीव मिला है, जिसकी उम्र तकरीबन 512 साल बताई जा रही है। इस पुराने जीव को ग्रीनलैंड शार्क के रूप में पहचाना गया है और उसका वजन तकरीबन 1 टन से भी अधिक है। ख़ास बात यह है कि ग्रीनलैंड शार्क समुंद्र की गहराई में बहुत ही ठंडे पानी में तैरता है।खबरों के मुताबिक इस ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई करीब 18 फीट बताई गई और उसी के आधार पर इसकी उम्र का अनुमान लगाया गया। शार्क हर साल 1सेंटीमीटर लंबे होते हैं और उसी से उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जाता है। इसी आधार पर कहा गया कि वैज्ञानिकों ने इस शॉर्क का जन्म सन 1505 में हुआ बताया है। ग्रीनलैंड शॉर्क के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह 1 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे पानी में रहता है और 7200 फीट गहरे पानी में तैराकी करता है।

अब पता चला है कि कि इस शॉर्क के बारे में दी गई जानकारी से जुड़े सभी तथ्‍य सही हैं सिर्फ उम्र ही कुछ बढ़ा जढ़ा कर बता दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने 28 ग्रीनलैंड शार्क पर अध्‍ययन किया था और पाया था कि हालांकि ग्रीनलैंड शार्क की उम्र करीब 400 वर्ष की अवधि तक जा सकती है लेकिन अभी तक सबसे ज्‍यादा आयु 272 साल तक की पाई गई है। ये अपना पूरा जीवन अपने साथी के साथ पानी में तैराकी करते हुए गुजारते हैं। ये अध्‍ययन भी साल 2016 में सामने आया है। बहरहाल वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्‍हें हाल फिल्‍हाल में किसी भी इतनी उम्र की शॉर्क का पता नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here