Home समाचार वीरभद्र सिंह ने दिया CM पद से त्यागपत्र, गवर्नर से की मुलाकात….

वीरभद्र सिंह ने दिया CM पद से त्यागपत्र, गवर्नर से की मुलाकात….

17
0
SHARE
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से आगामी सरकार के स्थापित होने तक मुख्यमंत्री  पद पर बने रहने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के जनादेश को कबूल करते हैं। उनका कहना है कि वह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान मैंने प्रदेश की जनता की सेवा करने का प्रयास किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह विकास के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। बावजूद इसके जनता ने परिवर्तन को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम मंथन करेंगे कि हार के क्या कारण रहे। उनका कहना था कि संसाधनों की कमी कांग्रेस की पराजय का प्रमुख कारण रही। इसके विपरीत भाजपा ने आर्थिक संसाधनों सहित अन्य संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल किया जबकि कांग्रेस के पास आर्थिक संसाधन नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here