Home राष्ट्रीय दिल्ली में बाबा वीरेंद्र दीक्षित के 8 और आश्रम, हाई कोर्ट ने...

दिल्ली में बाबा वीरेंद्र दीक्षित के 8 और आश्रम, हाई कोर्ट ने मांगी लिस्ट……

4
0
SHARE

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के रोहिणी समेत सभी 8 आश्रमों की एक लिस्ट जल्द से जल्द उसे सौपीं जाए। कोर्ट ने इसके साथ ही बाबा को चार जनवरी तक कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। आपको बता दें कि रोहिणी के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में सैकड़ों लड़कियों के बंधक होने की खबर ने सनसनी फैला दी थी। दिल्ली हाईकोर्टके आदेश पर मंगलवार देर रात पुलिस ने आश्रम में छापेमारी की। साथ ही, हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त समिति ने भी आश्रम का दौरा किया।

 हाई कोर्ट ने आश्रम के उस दावे पर भी संदेह जताया जिसमें कहा गया था कि वहां महिलाएं बंधक नहीं थी। अदालत ने कहा कि यदि महिलाएं वहां स्वतंत्र थीं तो उन्हें तालाबंद दरवाजों के पीछे क्यों रखा गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने पूछा कि आश्रम के संस्थापक और आध्यात्मिक प्रमुख सच्चे हैं तो वह पेश क्यों नहीं हो रहे। पीठ ने पूछा, ‘वह कहां हैं? आश्रम जहां लड़कियों और महिलाओं को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था उसकी जांच (सीबीआई द्वारा) के दौरान आश्रम प्रमुख यदि पेश नहीं होते हैं तो उन्हें लेकर संदेह पैदा होता है।’ आश्रम के अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि आश्रम के संस्थापक दिल्ली में नहीं हैं और उन्होंने अदालत के आदेश के बारे में उन्हें किसी और के जरिए संदेश भेजा है। वकील की बात से नाराज अदालत ने कहा कि वह जानना चाहती है कि वीरेंद्र देव दीक्षित कहां हैं। दीक्षित उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक प्रमुख और संस्थापक है।

अदालत ने अधिवक्ता से कहा कि वह दीक्षित के बारे में कल तक सूचना दें। पीठ ने आश्रम की वित्तीय जानकारी भी मांगी और पूछा कि संस्थान के संचालन के लिए पैसा कहां से प्राप्त होता है। आश्रम के वकील ने दावा किया था कि वह दीक्षित का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे। अदालत ने उनसे कहा, ” यदि आप दावा करते हैं कि वहां रहने वाले स्वतंत्र थे तो आप उनकी आवाजाही पर नियंत्रण क्यों रख रहे थे? पीठ ने पूछा,” उन्हें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, इस पर आपका नियंत्रण क्यों था? आप उन्हें उनके माता-पिता से मिलने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे थे? आपका आश्रम किसी किले की तरह क्यों दिखता है और हर पांच फुट के अंतराल पर धातु के दरवाजे, जालियां और ताले क्यों हैं। उन्होंने पूछा कि महिलाओं को आश्रम से बाहर जाने की इजाजत क्यों नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here