Home Una Special लमलैहड़ी पंचायत में ADI की ओर से स्वयं सहायता समूह के सदस्य...

लमलैहड़ी पंचायत में ADI की ओर से स्वयं सहायता समूह के सदस्य को प्रोत्साहित किया….

55
0
SHARE

ऊना : जिला की लमलैहड़ी पंचायत में एडीआइ की ओर से स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल ग्रामीण बैंक ऊना के शाखा प्रबंधक अजय शर्मा व प्रधान राजेश चंद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एडीआइ द्वारा पंचायत क्षेत्र में लगभग 10 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है। इन समूहो को बैंको के साथ जोड़ा है।

अजय शर्मा ने महिलाओं को बताया कि जितने भी समूह ग्रामीण बैंक के साथ जुड़े हुए हैं, उनकी समय-समय पर बैंक द्वारा समीक्षा भी की जाएगी। बैंक से संबंधित जो भी जानकारी होगी, उन तक पहुंचाई जाएगी। इससे पहले कार्यक्रम में एडीआइ के कार्यक्रम अधिकारी युवराज गौड़ ने बताया कि संस्था विगत कई वर्ष से स्वयं सहायता समूहों का गठन का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को समूहों के माध्यम से बैंको के साथ जोड़कर उनको स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। संस्था को नाबार्ड बैंक द्वारा जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों का गठन के लिए अधिकृत किया गया है। संस्था का यह प्रयास रहेगा कि सभी महिलाओ को बचत करने के साथ स्वरोजगार के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इस अवसर पर हिमाचल ग्रामीण बैंक ऊना शाखा के श्यामलाल व कमलेश देवी, आशा देवी, निर्मला, जमुना देवी, प्रेमलता, रशपाल कौर, सपना देवी, नीलम कुमारी, देवकौर, ममता, चंचला देवी सहित अन्य स्वयं सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here