Home समाचार हिमाचल के 13वें CM बने जयराम ठाकुर, 11 मंत्रियों ने ली शपथ…..

हिमाचल के 13वें CM बने जयराम ठाकुर, 11 मंत्रियों ने ली शपथ…..

18
0
SHARE

शिमला। जयराम ठाकुर ने हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रिज मैदान पर हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

  • पीएम मोदी शिमला पहुंचे, जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को रिसीव किया।
  • मनीषा नंदा होंगी जयराम ठाकुर की प्रिंसिपल सेक्रेटरी।
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिज मैदान पर पहुंचे।
  • रिज मैदान पर वीवीआईपी का पहुंचना जारी, थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी।
  • रिज मैदान पर भाजपा सांसद शांता कुमार समेत पहुंचे भाजपा के कई नवनिर्वाचित विधायक।
  • पत्नी साधना ठाकुर भी पहुंची रिज मैदान पर
  • जयराम की राम अस्वस्थ होने के कारण रिज मैदान पर नहीं आईं। घर पर टीवी पर देखेंगी बेटे का शपथ ग्रहण समारोह।
  • रिज मैदान पर पहुंचे हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ‘जय राम जी को जय श्री राम’ के नारे लगाए जा रहे हैं।
  • 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे जयराम ठाकुर, सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले जयराम छठे राजनेता हैं। जयराम से पहले यशवंत सिंह परमार, राम लाल ठाकुर, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रेम कुमार धूमल के सीएम कैंडिडेट घोषित किया, लेकिन धूमल चुनाव हार गए और एन वक्त पर बाजी पलट गई। धूमल के हारने के बाद जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर, अजय जम्बाल का नाम सीएम पद की रेस में था। आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व ने जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई। आज जयराम ठाकुर हिमाचल के 13वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले शिमला में किसी सीएम के शपथ समारोह में इतना बड़ा हुजूम उमड़ा हो और इतने बड़े लेवल पर इंतजाम किए गए हों।

शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के सीएम रघुवार दास, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल भी पहुंचेंगे।

जयराम के सीएम पद की शपथ लेने से पहले दो अफसरों की नियुक्ति भी कर दी गई है। 2001 बैच के एचएएस अफसर विनय सिंह जयराम ठाकुर के पीपीएस (पर्सनल प्राइवेट सेक्रेटरी) होंगे। एचपीएस अफसर सुशील कुमार को एएसपी सीएम सिक्युरिटी इंचार्ज बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर अनाडेल मैदान में सुबह 10.30 बजे लैंड करेगा और वे 11 बजे से पहले शपथ समारोह में पहुचेंगे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित आमंत्रित वीवीआईपी इससे पहले रिज मैदान में सजे मंच पर पहुंच जाएंगे। 9:00 बजे से अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू होगा।

इस समारोह में राज्यपाल देवव्रत मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम वीवीआईपी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि जयराम के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी सहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, राम लाल भी यहां आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here