Home राष्ट्रीय इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। रजनीकांत की सियासी...

इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। रजनीकांत की सियासी पारी पर भी रहेगी नजर…

6
0
SHARE

इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में भी इसी साल असेंबली इलेक्शन होने हैं। दूसरी तरफ, साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत ने भी 31 दिसंबर को सियासी पारी शुरू करने का एलान कर दिया। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। माना जाता है कि हर सीट पर रजनीकांत के करीब 25 से 30 हजार सपोर्टर हैं। लिहाजा, वो इस राज्य में सियासी समीकरण बदल सकते हैं। वैसे देश की सियासत में इस साल 8 बातें और हो सकती हैं।

नए साल में सियासत की 8 अहम बातें

1. महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस अलायंस तोड़ सकती हैं।

2. सोनिया गांधी रिटायर हो चुकी हैं। वो अब प्रियंका गांधी के रायबरेली से लड़ने का एलान कर सकती हैं।

3. पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव से तय होगा कि बीजेपी की अब वहां क्या स्थिति है।

4. तमिलनाडु में दिनाकरन ने चुनौती दी है कि वे सरकार गिरा देंगे। इस दावे पर नजर रहेगी।

5. रजनीकांत तो राजनीति में आ चुके हैं। उन पर नजर रहेगी। साउथ के ही एक और सुपर स्टार कमल हासन भी सियासत में आ सकते हैं।

6. चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बदलाव मुमकिन है।

7. देश में सबसे ज्यादा 24 साल तक सीएम रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग बनाएंगे।

8. आम आदमी पार्टी का कोई मेंबर पहली बार राज्यसभा में जाएगा

बीजेपी के लिए हालात उसके फेवर में रहे तो 2018 में राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 70 तक पहुंच सकती है। जबकि यहां मेजॉरिटी का आंकड़ा 123 है। ऐसे में, बीजेपी के लिए यही तसल्ली होगी कि राज्यसभा में उसे कांग्रेस की धौंस नहीं झेलनी पड़ेगी, अगर पार्टी बाकी दलों से तालमेल बना ले तो आम चुनाव से पहले मोदी अपने मन के कई बड़े फैसले संसद से पास करा लेंगे। इस साल बीजेपी के कुल 17 सदस्य रिटायर होंगे। विधानसभाओं की मौजूदा हालात के मुताबिक, बीजेपी आराम से 27 सीटों पर जीत हासिल कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here