Home Bhopal Special मध्यप्रदेश में ठिठुरन बरकरार, घने कोहरे के भी आसार….

मध्यप्रदेश में ठिठुरन बरकरार, घने कोहरे के भी आसार….

6
0
SHARE
राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ है, धूप खिली है, मगर चल रही ठंडी हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। इसके अलावा ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे जन-जीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी हवाओं का रुख पूरी तरह उत्तरी नहीं हुआ है, जिससे दिन का तापमान बढ़ा हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से राज्य में ठंड और बढ़ सकती है, वहीं आगामी 24 घंटों में रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभागों के कई स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छा सकता है।
राज्य में हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, इंदौर का 10.8 डिग्री, ग्वालियर का 8.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here