Home Una Special ऊना में करवाया जाएगा समग्र विकास – सत्ती…

ऊना में करवाया जाएगा समग्र विकास – सत्ती…

6
0
SHARE

प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जलग्रां पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में कई मसलों पर चर्चा हुई। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना का समग्र विकास भाजपा सरकार में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य एक समान विकास करवाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को विशेष तरजीह सरकार में दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में ग्रामीण पंचायत मंत्रालय, पशुपालन विभाग व मत्स्य पालन विभाग में ऐतिहासिक कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी। उन्होंने कहा कि सदर हलके में भी विकास को गति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समूचे जिला में विकास की गति को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि सरकार व पार्टी के बीच तालमेल बनाकर जिला को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here