Home Una Special केंद्र सरकार ने ऊना सदर हलके में अपनी दो नई परियोजनाओं के...

केंद्र सरकार ने ऊना सदर हलके में अपनी दो नई परियोजनाओं के लिए 475 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया ….

9
0
SHARE

PGI चंडीगढ़ व केंद्र सरकार ने ऊना सदर हलके में अपनी दो नई परियोजनाओं के लिए 475 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। PGI  चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉक्टर जगतराम ने इसकी पुष्टि की है। PGI चंडीगढ़ ने ऊना में सेटेलाइट PGI सेंटर का निर्माण करेगा। नववर्ष में यह जिला के लिए बड़ा तोहफा है। बड़ी बजट राशि के साथ ऊना वासियों को पीजीआई विधिवत रूप से दी है। हालांकि मदर चाइल्ड केयर सेंटर की घोषणा की मंजूरी पहले हो चुकी है, इसके लिए बजट का प्रावधान होना था।

एक किस्त इसकी 4 करोड़ रुपये की मिली भी है। अब पूरी रकम इस प्रोजेक्ट की स्वीकृत कर दी गई है। मदर चाइल्ड केयर सेंटर ऊना अस्पताल के समीप परिसर में बनाया जाएगा। इसके अलावा PGI सेटेलाइट सेंटर की देन ऊना को दी है। इसकी घोषणा राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ऊना दौरे के दौरान करवाई थी।

PGI द्वारा 475 करोड़ की बड़ी राशि ऊना सदर हलके के स्वास्थ्य प्रोजेक्टों के लिए जारी करना बड़ी उपलब्धि सतपाल सत्ती की मानी जा रही है। नए वर्ष में भूमि आवंटन के काम को तेज गति से होने के बाद इन परियोजनाओं पर अब काम करना आसान होगा। प्रदेश भाजपा के सदस्य हरिओम भनोट, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलिया ने पीजीआई व केंद्र द्वारा 475 करोड़ की बड़ी राशि जारी करने पर आभार व्यक्त किया है। सतपाल सत्ती की दूरदर्शिता सोच के कारण यह दो परियोजनाएं ऊना को मिल रही हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here