Home Una Special मुकेश की जिम्मेदारी से कांग्रेस होगी मजबूत..

मुकेश की जिम्मेदारी से कांग्रेस होगी मजबूत..

17
0
SHARE

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि हरोली हलके से लगातार चौथी बार विधायक निर्वाचित पूर्व उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेता विपक्ष बनने से कांग्रेस और मजबूत होगी। अग्निहोत्री जहां सुलझे हुए व परिपक्व नेता हैं। वहीं उनके साथ प्रदेश का एक बड़ा युवा वर्ग साथ है। इस नियुक्ति से युवा वर्ग में भी जोश है। बतौर सीएलपी लीडर अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सभी विधायकों का आभार जताया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रभारी सुशील शिंदे व सहप्रभारी रंजीत रंजन का आभार व्यक्त किया। धर्माणी ने कहा कि अग्निहोत्री की इस अहम पद पर ताजपोशी ऊना जिला के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस हाईकमान व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।साथ इस नियुक्ति पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश कपिला, विजय डोगरा, राणा रंजीत सिंह, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, करूण शर्मा, पवन ठाकुर, सुरेखा राणा, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र मनकोटिया, अमन शर्मा, संजीव सैणी, अखिल अग्रिहोत्री, मेहताब सिंह, ओंकार कपिला, शिव सिंह रैणी सहित अन्य कांग्रेसियों ने अग्निहोत्री को भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here