Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के स्वागत में मंडी जिला के सिराज...

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के स्वागत में मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थुनाग में भव्य रोड शो आयोजित किया….

5
0
SHARE
 उन्हें खुली जीप में पूरे बाजार का भ्रमण करवाया गया और इस दौरान हजारों समर्थकों ने ‘आन हमारी, शान हमारी, जय राम ठाकुर शान हमारी’ के नारे लगाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। कड़ी ठंड के बावजूद लोगों ने थुनाग बाजार में आतिशबाजी की और लोक धुनों पर थिरके।
थुनाग में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। वह लोगों द्वारा सौंपे गए इस दायित्व निष्ठापूर्वक निभाएंगे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भव्य स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हमने बहुत पहले ‘शिखर की ओर सिराज’ का नारा दिया था जो आज इस क्षेत्र के लोगों के कारण पूरा हुआ है।
उन्होंने थुनाग में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का मण्डल खोलने की घोषणा की।
उन्होंने सिराज विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में भी लोग हमेशा उनके साथ खड़े रहे और उनके आशीर्वाद से वह पांचवी बार विधानसभा पहुंचे हैं तथा इस बार बहुत बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिली है। चुनाव के दौरान यह भ्रम फैलाया जा रहा था कि सिराज में कांग्रेस उम्मीदवार काफी मजबूत स्थिति में हैं लेकिन मैं लोगों का आभारी हॅूं कि उन्होंने 11,500 मतों के बड़े अन्तर से मुझे विजयी बनाया। यही नहीं पूरे मण्डी जिला में कांग्रेस पार्टी एक सीट तक नही जीत पाई और भाजपा को भरपूर समर्थन दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश का समान एवं तीव्र विकास निश्चित करेंगे।
इसके बाद उन्होंने जंजैली में भी एक जनसभा को सम्बोधित किया।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भारी समर्थन देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गठित सरकार का कार्य पूर्व के सभी मुख्यमंत्रियों से अलग हांगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अगले 25 वर्षां में जय राम ठाकुर को अपना सहयोग और आशीर्वाद दें और भाजपा उन्हें स्थायी, पारदर्शी व मजबूत सरकार देगी जो लोगों का कल्याण सुदृढ़ बनाएगी।
सिराज विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियां, अधिकारियों, अध्यापक संघों जिनमें पीटीए, पैट तथा एसएमसी शामिल थे, महिला मण्डलों व विभिन्न कर्मचारी संघों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
शिकारी माता मन्दिर कमेटी ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया। इसी प्रकार सिराज घाटी ट्रक ऑपरेटर सहकारी समिति ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये तथा मन्दिर समिति राजस्व विभाग तथा रेड क्रॉस सोसायटी जंजैली ने बाली चौकी तहसील के धार गांव के अग्नि प्रभावितां के लिए एक लाख रुपये का चैक भेंट किया।
सिराज भाजपा मण्डल के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल व जवाहर ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here