Home हिमाचल प्रदेश प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए आज धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जय...

प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए आज धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर..

5
0
SHARE
प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए आज धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का गगल हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सांसद शान्ता कुमार व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं, मंत्रियों व विधायकों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किश्न कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोबिन्द ठाकुर उनके स्वागत के लिए गगल पहुंचे। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री का पहली बार कांगड़ा जिला पहुंचने पर अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री गगल से खुली जीप में धर्मशाला पहुंचे और रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
जय राम ठाकुर ने बाद में भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here