Home राष्ट्रीय पिछले साल भारतीय सेना ने 138 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। ….

पिछले साल भारतीय सेना ने 138 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। ….

26
0
SHARE
सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर रणनीतिक अभियानों और सीमा पार गोलीबारी की जवाबी कार्रवाई में साल 2017 में पाक सेना के 138 जवानों को मार गिराया। वर्ष 2017 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 155 पाक सैनिक गैर-घातक तरीके से घायल हुए है। यह संख्या अधिक भी हो सकती है। आपको बता दें कि सीमा पर पाकिस्तानी सैनिक बार-बार बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि गोलीबारी के बीच पाक के आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल करा सकें।

हालांकि, सरकार ने उनकी हर हरकत का करारा जवाब दिया है। जब भी उनके सैनिक भारतीय सीमा पर फायरिंग करते रहे हैं, सेना ने उन्हें उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है।  प्रमुख कार्रवाई बीएसएफ ने सितंबर 2017 में ऑपरेशन अर्जुन चलाया था। इसके तहत पाक पूर्व सैनिकों, रेंजर्स और खुफिया सूचना इकट्ठा करने  के लिए बनाए गए आवास को निशाना बनाया गया था। दिसंबर 2107 में भारतीय सैनिकों ने दूसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसमें पाकिस्तान के चार से अधिक सैनिकों के मारे जाने की खबरें आई थीं। कई बार पाकिस्तान को अपील करनी पड़ी कि वे कार्रवाई रोक दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here