Home राष्ट्रीय राजस्थान और गुजरात में आग लगने की अलग-अलग दो घटनाओं में 8...

राजस्थान और गुजरात में आग लगने की अलग-अलग दो घटनाओं में 8 लोगों की मौत…….

11
0
SHARE

राजस्थान और गुजरात में आग लगने की अलग-अलग दो घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। एक हादसा जयपुर में हुआ। यहां आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के पांच मेंबर की मौत हो गई। दूसरा हादसा गुजरात में राजकोट जिले के प्रांसला गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ। यहां राष्ट्र कथा शिविर चल रहा था। शुक्रवार शाम यहां आग लगी, जिससे तीन लड़कियों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि जयपुर में हुए विद्याधर नगर के सेक्टर 9 में तड़के चार बजे एक घर में आग लगी। आग लगने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग को काबू करती तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी।

मरने वालों में दो लड़कियां, दो लड़के और एक बुजुर्ग हैं। दोनों लड़कियों और बुजुर्ग की जलने से और लड़कों की दम घुटने से मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम- महेन्द्र गर्ग, अर्पिता, अपूर्वा, अनिमेष और सौम्या हैं। मकान मालिक बताए जा रहे संजीव गर्ग और उनकी पत्नी हादसे के दौरान वहां मौजूद नहीं थे।

पड़ोसियों ने सुनी धमाके की आवाज:आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी। इससे माना जा रहा है कि घर में रखे सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद आग लगी और बाद में उसमें ब्लास्ट हो गया।

गुजरात: 15 हजार बच्चियां थीं टेंट में: उधर, गुजरात में राजकोट जिले की उपलेटा तहसील के प्रांसला गांव में राष्ट्र कथा कैम्प हो रहा था। यह 6 जनवरी से शुरू हुआ था और 13 जनवरी तक चलना था, लेकिन शुक्रवार की शाम को अचानक शिविर के टेंट में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।  हादसे के वक्त टेंट में करीब 500 लोग मौजूद थे। ज्यादातर सो रहे थे। इनमें से तीन लड़कियों की मौत हो गई। 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है। दो दिन पहले इस कैम्प में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया था। शुक्रवार को दिन में एक्टर मुकेश खन्ना भी पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here