Home हिमाचल प्रदेश CM जय राम ठाकुर ने आज स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित किए।...

CM जय राम ठाकुर ने आज स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित किए। ….

29
0
SHARE
ख्यमंत्री  श्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला के तपोवन में महान भारतीय संत स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पश्चिमी दुनिया में वेदों और योग के भारतीय दर्शन की शुरूआत करने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। उन्होंने समाज के कल्याण, गरीबों और जरूरतमंदों तथा राष्ट्र सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। हिन्दू आध्यात्मवाद के पुनरूत्थान तथा विश्व पटल पर हिन्दू धर्म को सम्माननीय धर्म के रूप में स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक भाईचारे और आत्म जागृति का सन्देश विशेष रूप से दुनिया भर में व्यापक राजनीतिक उथल-पुथल की वर्तमान पृष्ठभूमि में भी प्रासंगिक बना हुआ है।
उनकी शिक्षाएं अनेक लोगों के लिए प्रेरणादायी रही हैं और उनके शब्द विशेष रूप से देश के युवाओं के लिए आत्म सुधार के लक्ष्य बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here