Home मध्य प्रदेश भाजपा के 13 और कांग्रेस के 9 नेताओं पर दर्ज हुई FIR…

भाजपा के 13 और कांग्रेस के 9 नेताओं पर दर्ज हुई FIR…

8
0
SHARE

गुना. राघौगढ़ में शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के बाद हुए हंगामे को लेकर दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक ओर राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पूरे विवाद के पीछे चांचौड़ा की भाजपा विधायक ममता मीणा का हाथ बताया। वहीं चांचौड़ा विधायक का कहना है कि सीएम की सफल सभा व रोड शो से बौखलाकर राघौगढ़ विधायक के इशारे पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इस घटना को लेकर एक वीडियो जारी हुआ। इसमें उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर कोई पक्षपात होता है तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। उधर, पुलिस ने कांग्रेस के 9 और भाजपा के 13 नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी शनिवार सुबह 5 बजे तक राघौगढ़ में ही डेरा डाले रहे। शनिवार को जनजीवन सामान्य रहा।

भाजपा नेता दिलावर खां की शिकायत पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजीव साहू, मधुसूदन, तिलक सिंह मीणा, कुलदीप कश्यप, त्रिलोक साहू, शकील मंसूरी, रशीद खान, पिपला खान, इब्बू खान सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया। वहीं, कांग्रेस के त्रिलोक साहू की शिकायत पर वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी गोपाल पटवा, कैलाश सुमन, प्रकाश मीणा, रामप्रसाद बाल्मीक, केके मीणा, बंटी मीणा, चिंटू साहू, संजू प्रजापति, लाला बना, दिलावर खान, बबलू मीना, गोलू गुर्जर, रामसेवक मीणा पर केस दर्ज किया गया है।

सीएम की सभा फ्लॉप रही तो कराया पथराव: सीएम की सभा कांग्रेस कार्यालय से सिर्फ 20 मीटर दूरी पर हो रही थी। हमारे कार्यकर्ता इस दौरान अपनी पार्टी के नेताओं के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। सीएम की सभा में मुश्किल से 500-600 लोग ही आए थे। इससे भाजपा नेता बौखला गए थे। सीएम की सभा के बाद चांचौड़ा विधायक ममता मीणा के साथ आए 100 से ज्यादा लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। एक छोटे से चुनाव को लेकर इस तरह का विवाद खड़ा करना आश्चर्यजनक है। इससे भाजपा की चिंता साफ दिख रही है। उनकी हिंसा व तोड़फोड़ का जवाब जनता अपने वोट के जरिए देगी।-जयवर्धन सिंह राघौगढ़ विधायक कांग्रेस

हम तो जनता को हमले से बचा रहे थे: सीएम की सभा व रोड शो को मिले अपार समर्थन से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और दूसरे नेताओं में बौखलाहट है। सीएम की सभा के बाद कांग्रेस विधायक के इशारे पर सुनियोजित तरीके से हंगामा करवाया गया। सभा में आए लोगों के साथ मारपीट की गई। मुझे जब इसकी सूचना मिली तो मैं अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंची। कांग्रेस विधायक 100 लोगों की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के लिए वहां हजारों लोग मौजूद थे। राघौगढ़ में जो कुछ हुआ वह जनता नहीं भूलेगी और 17 जनवरी को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here