Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने गिरिराज साप्ताहिक समाचार पत्र के...

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने गिरिराज साप्ताहिक समाचार पत्र के कलेंडर का किया विमोचन….

28
0
SHARE

 

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के गिरिराज साप्ताहिक के अधिकारिक कलेंडर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक समाचार पत्र प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस समाचार पत्र की प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंच है।
कलेंडर में मण्डी जिला की जंजैहली घाटी को दर्शाया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्रीमती मनीषा नंदा, प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान श्री जगदीश चंद शर्मा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक श्री अनुपम कश्यप तथा विभाग के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here