Home Bhopal Special MP के नगरीय निकाय चुनावों में BJP-कांग्रेस को 9-9 सीटें, नगर पालिकाओं...

MP के नगरीय निकाय चुनावों में BJP-कांग्रेस को 9-9 सीटें, नगर पालिकाओं में कांग्रेस की बड़ी जीत…

4
0
SHARE
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव और उपचुनाव में भाजपा पुराने चुनावों जैसी सफलता तो नहीं दोहरा सकी। दोनों पार्टियों ने 9-9 निकायों सीटों पर जीत हासिल की। एक निकाय पर निर्दलीय ने की जीत हासिल की है। छह नगर पालिकाओं में से बीजेपी ने सिर्फ दो पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं। वहीं, 13 नगर परिषद की सीटों में बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली है।

नगर निकाय चुनावों को विधानसभा चुनावों के पहले बड़ा घमासान माना जा रहा है। मतदान 17 जनवरी को हुआ था। चुनाव में जिस तरह से तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी, उसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए हैं। इसके साथ ही 7,035 पंच, 168 सरपंच, 17 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य के लिये भी मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हो गई।

जैतहरी नगर पंचायत चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नवर्तनी शुक्ला ने जीत दर्ज की, उन्हें 2027 मत मिले। शुक्ला ने भाजपा की सुनीता जैन को 898 मतों से पराजित किया। सुनीता जैन को 1129 मत मिले, कांग्रेस की गीता सिंह 980 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहीं। यहां भाजपा के 4, कांग्रेस के 6 और निर्दलीय 5 पार्षद जीते। सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 27, बालाघाट नगर पालिका परिषद मलाज खण्ड के वार्ड क्रमांक 24,25,26, बैतूल नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड क्रमांक 15, मंडला नगर परिषद निवास वार्ड 14,15, सीधी के चुरहट

वार्ड 3, सागर के शाहगढ़ वार्ड 10, सतना के नागोद वार्ड 4, छतरपुर के चंदला वार्ड 9, झाबुआ के मेघनगर वार्ड 4 और दमोह के नगर परिषद पथरिया के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद के लिए भी मतगणना हो रही है।
सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीती हैं। इसी के साथ कुल 24 वार्डों में से 11 वार्डों पर निर्विरोध चुनाव हुए। अब केवल 13 वार्डों के लिए मतगणना हुई जिसमेंवार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड 11 में कांग्रेस के वली को जीत मिली। वार्ड 15 में भाजपा के इमरान ने जीत दर्ज की। वार्ड 24 में भाजपा के शकील और वार्ड 3 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज

की। वार्ड 14 कांग्रेस इलमुद्दीन ने जीत दर्ज की। वार्ड 4, 22 और 18 बीजेपी जीती।धार जिले के डही में भाजपा के अध्यक्ष पद उम्मीदवार सहित 12 पार्षद जीते। धरमपुरी में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी साबिर पहलवान जीते। मनावर में कांग्रेस की संगीता पाटीदार जीतीं।सरदारपुर कांग्रेस के महेश भाभर जीते, राजगढ़ में कांग्रेस के भंवर सिंह जीते।धामनोद में आई भाजपा का नगर पालिका पर कब्जा।

बड़वानी : यहां 11 बजे तक डाकमत पत्रों की गिनती ही नहीं हो पाई। मतगणना स्थल पर कोई व्यवस्था नहीं होने पर दोनों दलों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। अंजड़ में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई, वहीं सभी 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।पलसुद मे भारतीय जनता पार्टी रमा वास्कले 400 वोट से विजयी। खेतिया में बीजेपी के 13 व कांग्रेस के 2 पार्षद सहित अध्यक्ष जीते। ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा के अंतर सिंह 1622 मतों से जीते। 15 वार्डों में 12 में भाजपा 3 में कांग्रेस जीते।

धार नगर पालिका- कांग्रेस
मनावर नगर पालिका- कांग्रेस
पीथमपुर नगर पालिका- भाजपा
सरदारपुर नगर परिषद- कांग्रेस
राजगढ़ नगर परिषद- कांग्रेस
धरमपुरी नगर परिषद- कांग्रेस
धामनोद नगर परिषद- भाजपा
कुक्षी नगर परिषद- भाजपा
डही नगर परिषद- भाजपा
बड़वानी नगर पालिका – कांग्रेस
सेंधवा नगर पालिका – भाजपा
पानसेमल नगर परिषद – भाजपा
खेतिया नगर परिषद- कांग्रेस
पलसूद नगर परिषद- भाजपा
अंजड़ नगर परिषद- कांग्रेस
राजपुर नगर परिषद- भाजपा
ओंकारेश्वर नगर परिषद – भाजपा
राघौगढ़ नगर परिषद – कांग्रेस
जैतहरी नगर परिषद – निर्दलीय

भिंड जिले की नगर परिषद अकोड़ा, देवास जिले की नगर परिषद करनावद और राजगढ़ जिले की नगर परिषद खिलचीपुर में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के लिए हुए मतदान की भी मतगणना शनिवार को हुई।

अकोड़ा नगर परिषद (भिंड) – भरी कुर्सी ( अध्यक्ष संगीता यादव की वापसी)
करनावद नगर परिषद (देवास) – खाली कुर्सी (अध्यक्ष कांताबाई पाटीदार को हटाया)
खिलचीपुर नगर परिषद (राजगढ़) – खाली कुर्सी ( अध्यक्ष दीपक नागर को हटाया)

रीवा जिले की नगर परिषद सेमरिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना न्यायालय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में रोक दी गयी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here