Home क्लिक डिफरेंट गूगल डूडल ने मनाया सोवियत फिल्म डायरेक्टर सर्गेई आइजेंस्टाइन का जन्मदिन….

गूगल डूडल ने मनाया सोवियत फिल्म डायरेक्टर सर्गेई आइजेंस्टाइन का जन्मदिन….

16
0
SHARE

अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को याद करने का गूगल का अपना अलग ही तरीका है। गूगल अपने क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली दुनियाभर की हस्तियों को उनके जन्मदिन या पुण्यतिथि पर डूडल बनाकर याद करता है। सोमवार को गूगल ने इसी अंदाज में अपने जमाने के मशहूर सोवियत फिल्म डायरेक्टर सर्गेई आइजेंस्टाइन को याद किया है। सर्गेई को फिल्मी दुनिया में फादर ऑफ मोंटाज भी कहा जाता है। सर्गेई का जन्म 22 जनवरी 1898 को रीगा में हुआ था। इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उनकी रुचि बोल्शेविक क्रांति में हुई, मगर बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान थिअटर में लगा दिया।

साल 1925 में सर्गेई की पहली फिल्म स्ट्राइक रिलीज़ हुई। इसके बाद उनकी और भी कई फिल्में आईं, जिनसे उन्होंने खासा नाम कमाया।

आइजेंस्टाइन का मानना था कि एडिटिंग का इस्तेमाल छोटे-छोटे शॉट्स को एक क्रम में लगाकर दर्शकों को कुछ दिखाने या समझाने में भी किया जा सकता है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘बैटलशिप पोतेकिन’ के जरिए लोगों के सामने पहली बार मोंटाज को पेश किया। उन्होंने कई सारे अलग-अलग शॉट्स को एक क्रम में लगाकर लोगों के सामने पेश किया था। सर्गेई की मौत 50 साल की अवस्था में 11 फरवरी 1948 को हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here