Home Bhopal Special सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सूरज को ढक सकता है कोहरा…

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सूरज को ढक सकता है कोहरा…

27
0
SHARE
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयीन हिस्से में बर्फबारी के चलते सर्द हवाएं चल रही हैं, साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से ठंड बढ़ी है और तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 8.4 डिग्री, ग्वालियर का 7.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.8 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here