Home मध्य प्रदेश इस शहर में सबसे सर्द सुबह, 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा….

इस शहर में सबसे सर्द सुबह, 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा….

38
0
SHARE
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी। आसमान साफ होने से खिली धूप से ठंड से कुछ राहत मिली। राज्य के तापमान में गिरावट आई है, सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य में सर्द हवाओं की चुभन और गलन बनी रहेगी, वहीं भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, सागर व जबलपुर संभागों में शीतलहर चल सकती है तो कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है।

राज्य में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.6 डिग्री, ग्वालियर का सात डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here