Home मध्य प्रदेश सिंधिया के गढ़ में शिवराज ने फहराया तिरंगा, लगाई वादों की झड़ी….

सिंधिया के गढ़ में शिवराज ने फहराया तिरंगा, लगाई वादों की झड़ी….

5
0
SHARE
ध्वजारोहण के बाद सीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से एक दशक पहले मध्यप्रदेश की पहचान एक पिछड़े राज्य के रूप में होती थी। आज मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि हम सभी के प्रयासों से प्रदेश देश की औसत विकास दर से आगे है। कृषि विकास दर में दुनिया में हम सबसे आगे हैं। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रदेश कृषि विकास दर में नंबर एक है। यूपीए की सरकार हो या एनडीए की, लगातार मध्यप्रदेश कृषि कर्मण पुरस्कार अपने नाम कर रहा है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश की सिंचित जमीन का रकबा 40 लाख हेक्टेयर किया। करीब 1.50 लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाईं। नदी जोड़ो परियोजना के तहत नर्मदा नदी को क्षिप्रा नदी से जोड़ा और गरीब कल्याण योजना भी हमने बनाया। खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सिंचाई की योजनाओं का ऐसा जाल बिछाया जाएगा कि अगले कुछ वर्षों में 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होगी।सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की विकास दर डबल डिजिट में है और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जो इससे संतुष्ट हो जायें। जब तक विकास का प्रकाश आम आदमी तक न पहुंच जाएं, मेरे लिए वो समुचित विकास नहीं है। प्रदेश की धरती पर हर गरीब का पक्का मकान होगा। कोई भी गरीब 2022 तक बिना पक्के मकान के नहीं रहेगापंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के लिए जो प्रेरणा दी है, उस पर चलकर हम रोटी, कपड़ा, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की पूर्ति कर रहे हैं। वर्ष 2022 तक कोई गरीब बिना मकान का नहीं रहेगा।
सीएम ने कहा मेरे बच्चों तुम्हारी शिक्षा की राह में कोई आर्थिक बाधा नहीं आने दूंगा। 12वीं में 70 प्रतिशत अंक ले आओ और अपनी उच्च शिक्षा की फीस अपने मामा शिवराज से भरवाओ। शासकीय कॉलेज हो या प्राइवेट कॉलेज, पूरी फीस प्रदेश सरकार भरेगी।वहीं उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है, मध्यप्रदेश पुलिस निश्चित रूप से बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here