Home धर्म/ज्योतिष शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में रखें ये चीजें….

शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में रखें ये चीजें….

2
0
SHARE

इस बार महाशिवरात्रि 13 फरवरी और 14 फरवरी दो दिन मनाई जा रही है। देश के कई जगहों में यह त्योहार 13 को तो कई जगह 14 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था। शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भक्त इस दिन शिवलिंग पर भोले शिव को प्रसन्न करने के लिए कई चीजें अर्पित करते हैं और पूरे दिन अपवास रखते हैं। यहां हम आुको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें भोले शिव को अर्पित करने से मनचाहा वरदान मिलता है।

भगवान शिव को धतूरा अत्यंत प्रिय है इसलिए भगवान शिव की पूजा में धतूरा जरूर शामिल करना चाहिए।धतूरे के साथ धतूरे का फूल भी भगवान शिव को अर्पित करना अच्छा होता है। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत उत्तम होता है। इसके साथ चंदन, बेलपत्र, बेर और गन्ने का रस, गेंहू, जौ, सफेद तिल चढ़ाने से अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here