Home हिमाचल प्रदेश हि.प्र. की कन्या कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने...

हि.प्र. की कन्या कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई….

9
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कन्या कब्बडी टीम को नई दिल्ली में पहले ‘खेलों इण्डिया स्कूल गेमज़’ में स्वर्ण पदक अर्जित करने के लिए बधाई दी है।
उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले 26 हिमाचली एनसीसी केडिटों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक बडे़ राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों को भाग लेते हुए देखना राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड की टुकड़ी में भाग लेने वाले 26 कैडिटों को 3.40 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा व पर्याप्त अधोसंरचना प्रदान करने के माध्यम से एक बड़े स्तर पर प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए विभिन्न खेलों में गौरव प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में एक खेल अकादमी खोलने पर विचार कर रही है तथा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए इन क्षेत्रों में खेल गतिविधियों के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।
उन्होंने जिला हमीरपुर की बड़सर तहसील के हरसौर गांव के ऑलम्पिक निशानेबाज कैप्टन (सेवानिवृत) विजय कुमार शर्मा को सम्मानित किया।
कैप्टन विजय कुमार शर्मा ने लन्दन ऑलम्पिक में निशानबाजी में रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने पदमश्री, अति विशिष्ट सेवा मैडल तथा खेल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के अतिरिक्त अन्य कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश खेल बिल को और अधिक यथार्थवादी बनाने के लिए इसमें कुछ बदलाव करने पर विचार कर रही है।
शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here