Home हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की भीतरघातियों पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सहित 37 नेता पार्टी...

कांग्रेस की भीतरघातियों पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सहित 37 नेता पार्टी से बाहर….

7
0
SHARE
कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों की सिफारिश पर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अनुमोदन के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 37 कांग्रेस नेताओं को पार्टी विरोधी कार्य करने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के शिमला के दौरे के दौरान भीतरघातियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मांग की गई थी जिसके सूचि भी सौंपी गई थी।जिसके बाद उन्होंने भीतरघात करने वाले नेताओं को निष्कासित करने की अनुमति दे दी। पार्टी हाईकमान की हरी झंडी के बाद ही चुनाव में बागी तेवर अपनाकर पार्टी उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाने वाले नेता बाहर किए गए हैं। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, मनजीत डोगरा, रघुवीर सिंह व एनएसयूआई अध्य्क्ष करुण शर्मा को भी निष्कासित कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की हार की समीक्षा करने शिमला पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि अधिकृत उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने इससे पहले भी 50 के करीब नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। वहीं अब एक साथ कई नेताओं को भीतरघात करने पर निष्कासित कर दिया है।
इन नेताओं पर गिरी गाज

  • रंगीला राम राव, पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट। ये पूर्व की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सलाहकार भी थे।
  • टेक चंद डोगरा, पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र नाचन, दामोदर दास चौहान, विधानसभा क्षेत्र नाचन।
  • रघुवीर सिंह, पूर्व विधायक एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति, दीपक ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति, रत्न बोध, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति, राजेंद्र कारता, विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति।
  • प्रोमिला देवी पूर्व प्रत्याशी भोरंज चुनाव क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र भोरंज।
  • युपेंद्र कांत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष एनएसयूआई एवं पूर्व चैयरमैन एचपीएमसी, विधानसभा क्षेत्र आनी, सतपाल, विधानसभा क्षेत्र आनी।
  • करुण शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र ऊना।
  • ऋषि शर्मा, विधानसभा क्षेत्र पालमपुर।
  • मनजीत डोगरा, पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र बड़सर।
  • कुलदीप बेदी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर, बॉबी ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर।
  • विनोद, विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर, जुगल किशोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर।
  • जसबीर, विधानसभा क्षेत्र गगरेट, महेंद्र कुमार, विधानसभा क्षेत्र गगरेट, अश्वनी ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र गगरेट, राम लुभाया, विधानसभा क्षेत्र गगरेट, मधुसुदन जसवाल, विधानसभा क्षेत्र गगरेट, देवी कुमार, विधानसभा क्षेत्र गगरेट, गुरचरण सिंह, विधानसभा क्षेत्र गगरेट।
  • अनिल प्रभा, विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी, राजेश वर्मा विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी।
  • राघव चौधरी, विधानसभा क्षेत्र नालागढ़, सतनाम सिंह राणा, विधानसभा क्षेत्र नालागढ़, प्रिंस वर्मा, विधानसभा क्षेत्र नालागढ़, महेश गौतम, विधानसभा क्षेत्र नालागढ़।
  • गुरमेल सिंह, विधानसभा क्षेत्र दून।
  • उमेश भारद्वाज, विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ।
  • बलदेव ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र बल्ह।
  • शंकर सिंह, विधानसभा क्षेत्र श्री नैनादेवी जी।
  • दर्शन ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र रामपुर, ईश्वर सिंह लक्टू, विधानसभा क्षेत्र रामपुर।
  • इंतजार अली, विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here