Home हिमाचल प्रदेश राम सिंह जयंती पर हमीरपुर जाएंगे CM जयराम ठाकुर

राम सिंह जयंती पर हमीरपुर जाएंगे CM जयराम ठाकुर

5
0
SHARE

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला की ओर से ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान नेरी के सहयोग से 15 और 16 फरवरी को ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं अध्यक्ष अकादमी 16 फरवरी को इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। दो दिवसीय इस जयंती समारोह के प्रथम दिन 15 फरवरी को सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि उद्घाटन के बाद प्रथम सत्र में ठाकुर राम सिंह के व्यक्तित्व पर डॉ. रमेश चंद शर्मा द्वारा एक शोध पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। ठाकुर राम सिंह का जन्म 16 फरवरी, 1915 को हमीरपुर के झंडवी गांव में हुआ था। उनका जीवन राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। भारतीय इतिहास के पुनर्लेखन, ऐतिहासिक घटनाओं की वास्तविकता का तथ्यों व प्रमाणों के आधार पर उल्लेख, विसंगतियों का निराकरण और प्रक्षिप्त अंशों का विश्लेषण के क्षेत्र में इनका विशेष योगदान रहा है।

दूसरे दिन 16 फरवरी को सुबह 11 बजे लेखक सम्मेलन एवं कविता पाठ होगा। लेखक सम्मेलन में ठाकुर राम सिंह की इतिहास दृष्टि विषय पर डॉ. ओम प्रकाश शर्मा द्वारा एक पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर परिचर्चा के लिए डॉ. भाग चंद चौहान, डॉ. इंद्र ठाकुर, राकेश शर्मा, डॉ. सुज्ञान कुमार मोहंती, डॉ. सुरेश सोनी को आमंत्रित किया गया है। लेखक गोष्ठी में भी कई नामी लोगों को बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here