Home हेल्थ संगीत से व्यायाम से दिमाग को मिलती है राहत..

संगीत से व्यायाम से दिमाग को मिलती है राहत..

7
0
SHARE

संगीत हमारे मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। एक शोध में कहा गया है कि व्यायाम करते हुए संगीत सुनने से मस्तिष्क की विद्युत तरंगें प्रभावित होती हैं। इससे हमारा ध्यान थोड़ा या बंट जाता है मगर व्यायाम करने में आनंद का स्तर बढ़ जाता है। पूर्व में हुए शोध में यह साबित हो चुका है कि व्यायाम करते हुए संगीत सुनने का प्रभाव चमत्कारी होता है। 2012 में हुए एक अध्ययन में संगीत को प्रदर्शन सुधारने वाली दवा, थकान मिटाने और सकारात्मकता का संचार करने के उपाय के तौर बताया गया था।

यूके की ब्रूनेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ईईजी की मदद से ब्रेनवेव में होने वाले बदलावों पर शोध किया है। इसके जरिये खुले में संगीत के साथ व्यायाम करने या बिना किसी संगीत के व्यायाम करते हुए मस्तिष्क तरंगों में होने बदलावों पर अध्ययन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि अध्ययन के दौरान देखा गया कि संगीत से मस्तिष्क् की विद्युतीय तरंगों में बदलाव आया। इससे व्यायाम में आनंद की अनुभूति का स्तर 28 फीसदी बढ़ गया। बिना संगीत के खुले वातावरण में व्यायाम करने वालों में आनंद का स्तर 13 फीसदी बढ़ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here