Home हिमाचल प्रदेश राज्यपाल द्वारा प्रदेश की समृद्ध संस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल..

राज्यपाल द्वारा प्रदेश की समृद्ध संस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल..

8
0
SHARE
अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव सम्पन राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने आज मंडी में सप्ताह भर चले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम हिमाचल के लोग देव संस्कृति के उच्च मूल्यों का सम्मान करते हैं क्योंकि यह राज्य की उन्नति में मदद करते हैं।आचार्य देवव्रत ने कहा कि ‘भगवान शिव मानवता के कल्याण के प्रतीक हैं और भगवान शिव के नाम पर हर वर्ष मनाया जाने वाला यह महोत्सव मानवता में हमारा विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें देव संस्कृति के नाम पर बुराईयों तथा गलत परम्पराओं को नहीं अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि भगवान शिव का त्यौहार है और उन्होंने ही पहली बार योग को मानवता के लिए प्रचारित किया था। उन्होंने कहा कि त्रिशूल समाज में बुरे तत्वों के विनाश का प्रतीक है। उन्होंने विश्व के कल्याण का संदेश दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश तथाकथित कुछ धार्मिक लोग इसको अन्यथा परिभाषित करते हैं। राज्यपाल निचिंता जाहिर की कि इस तरह के लोग अपने हितों के लिए हमारे महान आध्यात्मिक विचारकों को और तरह से लेते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले और त्यौहार अपने आप में अनूठे हैं और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों के दौरान रिति-रिवाजों के समृद्ध रंगों को खुशहाली के लिए संरक्षित करना चाहिए, क्योंकि इनसे हमारी पहचान एक महान राज्य एवं राष्ट्र के रूप में होती है।
राज्यपाल ने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ निःस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सहायता करने में मददगार होते हैं और हमें इनमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज से सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से समृद्ध संस्कृति का सम्मान करने तथा इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, आधुनिकता तथा हमारी बेजोड़ संस्कृति की रीढ़ हमारी पुरानी परम्पराओं के बीच सौहार्द स्थापित करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व, आचार्य देवव्रत ने माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलेब शोभा यात्रा में भी भाग लिया। वह ‘भोज’ में भी शामिल हुए।
राज्यपाल ने विभिन्न विभागों तथा संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का दौरा किया और प्रदर्शित किए गए उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। मण्डी के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष श्री ऋग्वेद ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया और उत्सव के पिछले सात दिनों के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित भी किया। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री श्री अनिल शर्मा, सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा, विधायक सर्वश्री कर्नल इन्द्र सिंह और जवाहर ठाकुर, नगर परिषद मण्डी की अध्यक्ष श्रीमती सुमन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री गुरदेव शर्मा, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here