Home हिमाचल प्रदेश दिल्ली गए वीरभद्र सिंह…

दिल्ली गए वीरभद्र सिंह…

30
0
SHARE

हिमाचल कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच छिड़ी सार्वजनिक जंग के बाद वीरभद्र सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह हाईकमान में इस मुद्दे को रखेंगे ताकि प्रदेश में संगठन स्तर पर बदलाव हो सकें। जाहिर है लड़ाई अब दिल्ली जाएगी। वीरभद्र सिंह बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं और वह कांग्रेस हाईकमान में कई नेताओं से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों से पहले भी वीरभद्र सिंह ने दिल्ली जाकर सुक्खू को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग थी।

हाईकमान ने सुक्खू पर भरोसा जताया और उनकी अध्यक्षता में ही चुनाव संपन्न हुए, जबकि वीरभद्र सिंह को भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया गया, मगर पार्टी को सत्ता नसीब नहीं हुई। अब इस हार के बाद दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में सुक्खू ने कई वीरभद्र समर्थकों को पार्टी से निकाला। इसके बाद हमीरपुर में वीरभद्र सिंह ने बयान दिया कि सुक्खू के रहते लोस चुनाव नहीं जीत सकते। उनका बस चले तो मुझे भी कांग्रेस से निकाल दे।

वीरभद्र सिंह ने कहा था कि सुक्खू नादान है, लेकिन उनके सब्र की भी कोई सीमा है। अगले दिन सुक्खू ने मीडिया में जारी लंबे चौड़े प्रेस बयान में जोरदार पलटवार किया। ये वीरभद्र सिंह के लिए भी अप्रत्याशित था। सुक्खू ने पहले कभी ऐसी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वीरभद्र सिंह झूठ बोलते हैं और केवल पावर ड्रिवन पोलिटीशियन हैं। सत्ता में रहते हुए हमेशा खुद को आगे रखा। 6 बार मुख्यमंत्री रहे पर कभी सरकार रिपीट नहीं करवा पाए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 28 फरवरी को होने वाली अहम बैठक में वीरभद्र सिंह और सुक्खू के बीच छिड़ी जंग पर हंगामा हो सकता है। वीरभद्र समर्थक सुक्खू से पूछेंगे कि उनकी अध्यक्षता में आज तक कितनी बार पार्टी को जीत मिली। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्व में हुई नियुक्तियों को लेकर मुखर हो चुके हैं। उन्होंने पीसीसी में सचिवों की फौज पर उंगली उठाई थी। यहां तक कि संगठनात्मक जिलों के गठन से भी वीरभद्र सिंह खुश नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here