Home Una Special हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 44वां राज्य….

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 44वां राज्य….

7
0
SHARE

ऊना: हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 44वां राज्य स्तरीय वाॢषक अधिवेशन रविवार को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय परिसर कोटला खुर्द में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर रहे जबकि इसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा विशिष्टातिथि विधायक बलवीर चौधरी ने की। उन्होंने उत्तर भारत की 7 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार व 3 विभूतियों को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों में डी.सी. कुल्लू यूनुस को संतोष कंवर स्मारक श्रेष्ठ लोक सेवा पुरस्कार, डा. वी.के. महाजन महाजन आई अस्पताल जालंधर पंजाब को डा. डी.आर. गर्ग स्मारक श्रेष्ठ नेत्र सेवा पुरस्कार, प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा को संयुक्ता चौधरी व डी.एन. चौधरी स्मारक संस्कृत संस्कृति पुरस्कार, मुकेश राजपूत संपादक न्यूज 18 हरियाणा चंडीगढ़ को अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, डा. रजनीश पठानिया विभागाध्यक्ष हृदय रोग आई.जी.एम.सी. शिमला को पंडित राम शर्मा स्मारक श्रेष्ठ आयुर्विज्ञान पुरस्कार, सहायक प्रो. राम सिंह सांबा जे. एंड के. को इंजी. मनमोहन सिंह कुंवर व प्रोमिला कंवर स्मारक युवा प्रतिभा पुरस्कार तथा अमर शहीद रिसालदार हरिपाल दत्ता खड्ड जिला ऊना को मरणोपरांत अमर शहीद कै. अमोल कालिया वीर चक्र (मरणोपरांत) स्मारक पुरस्कार से नवाजा गया जिसे उनकी पत्नी राकेश कुमारी दत्ता ने प्राप्त किया। डी.सी. यूनुस का पुरस्कार उनकी धर्मपत्नी आई.पी.एस. अधिकारी अंजुम आरा ने प्राप्त किया।

 कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार 2018 के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवराज शर्मा को स्वर्गीय राणा मंदर सिंह स्मारक श्रेष्ठ शिक्षा एवं संस्कृति पुरस्कार, डा. प्रमिला कंवर अधिष्ठाता चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को स्व. विजय अवतार सिंह स्मारक महिला सशक्तिकरण पुरस्कार तथा मोहित प्रेम शर्मा स्टेट ब्यूरो जी.टी.वी. को स्वर्गीय रोशन लाल शर्मा स्मारक श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here