Home राष्ट्रीय 59-59 सीटों पर मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी…..

59-59 सीटों पर मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी…..

5
0
SHARE

60 सदस्यीय दोनों विधानसभा क्षेत्रों वाले दोनों राज्यों में 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मणिपुर और असम में लगातार जीत के बाद मेघायल और नागालैंड में भी भाजपा जीत की उम्मीद कर रही है। ठीक इसी तरह, उत्तर-पूर्वी राज्य में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। हालांकि यहां नागालैंड कि तिजित में एक पोलिंग बूथ पर हिंसा की खबर है। बम बलास्ट के दौरान के व्यक्ति की मौत हो गई।  लोग सुबह से ही कतार में लोग वोट देने का इंतजार कर रहे हैं। शिलॉन्ग में मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके सुरक्षा व्यवस्ता चाक चौबंद की गई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होचुका है और शाम चार बजे तक चलेगा। नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।

मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत होने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है और यहां वोट नहीं डाले जाएंगे। इसी तरह नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी (द्वितीय) विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। लिहाजा यहां भी वोट नहीं डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों में चुनाव परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे

11.45AM- सुबह ग्यारह बजे तक मेघालय में 41 फीसदी और नागालैंड में 37 फीसदी मतदान हुई। मतदान सुबह ग्यारह बजे शुरू हो गया। लेकिन, इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन्स (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइबल पेपर आउडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन्स में खराबी के चलते करीब 100 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग देरी से शुरू हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने नागालैंड के चीफ इलैक्ट्रल ऑफिसर अभिजीन सिन्हा के हवाले से बताया है।
9.15 AM- नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा और हमको स्पष्ट बहुमत हासिल होगा 9.05 AM- तिजित जिले के एक मतदान केंद्र पर हुए देसी बम धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया है। सामने आई तस्वीरों में मतदान स्थल पर खून के धब्बे जमीन पर पड़े मिले हैं। साथ ही मतदान केंद्र पर धमाके से फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 9.00 AM: वोटिंग के दौरान नगालैंड के तिजित टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में धमाका हो गया। धमाके की वजह भी पता नहीं चल पाई है।

8.40AM: पेरेन जिले के जलुकी में मतदान केंद्र पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतार  8.20AM: नॉर्थ शिलॉन्ग में मॉडल पोलिंग स्टेशन पर वोट रहे है वोटर्स, यहां से कांग्रेस के रोशन वर्जरी विधायक हैं।  7.15 AM: – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मेघालय और नागालैंड की जनता से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की है।

7.10AM:  कई स्थानों में EVM की वजह से मतदान शुरू होने में देरी हुई। मेघालय के शिलांग में EVM की वजह से देरी से मतदान शुरू हुआ।  फिलहाल मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं 7.05 – शिलांग में बना है मॉडल पोलिंग स्टेशन। सभी महिला कर्मचारी तैनात 7.00Am-  मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, कतार में लग मतदाता कर रहे अपनी बारी का इंतजार

असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने से उत्साहित भाजपा मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से हाथ मिलाकर पांव पसारने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम बेहद अहम रहेंगे, क्योंकि वह बीते 10 साल से सत्ता में है। इसी तरह नगालैंड में भाजपा को नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ पहली बार सत्ता पाने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस यहां तीन मुख्यमंत्री दे चुकी है। इसके अलावा नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की मांग कर रही नगालैंड ट्राइबल होहोज एंड सिविल ऑर्गनाइजेशंस की कोर समिति ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग कर लिया है।

मेघालय-
60 सदस्यीय विधानसभा में से 59 सीटों पर ही मतदान होगा
370 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत
47 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे
59 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे हैं प्रत्याशी
32 महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी
67 महिला मतदान केंद्र और 61 आदर्श केंद्र पहली बार स्थापित किए
18.4 लाख मतदाता तीन हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे

नगालैंड-
60 विधानसभा सीटों में से 59 पर ही डाले जाएंगे वोट
20 सीटों पर भाजपा लड़ेगी चुनाव शेष सहयोगी दल को दिए
18 सीटों पर ही कांग्रेस प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
03 बार सत्ता में रही है कांग्रेस वर्ष 1963 में प्रदेश के गठन के बाद
11,91,513 कुल मतदाता हैं प्रदेश में
6,01,707 पुरुष मतदाताओं की संख्या है
5,89,806 महिला मतदाताओं की संख्या है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here