Home हिमाचल प्रदेश CM ने भाजपा मुख्यमंत्रियों की परिषद बैठक में भाग लिया…

CM ने भाजपा मुख्यमंत्रियों की परिषद बैठक में भाग लिया…

6
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
बैठक में केन्द्र तथा राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी तथा विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन तथा प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान मुख्य लक्ष्य निम्न स्तर तक अति-निर्धन तथा प्रत्येक लाभार्थी को लाभान्वित करने के उद्देश्य को हासिल करने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न केन्द्रीय तथा राज्य योजनाओं तथा राजय में इनकी उपलब्धियों के बारे अवगत करवाया और राज्य के समग्र विकास तथा आम जनमानस के कल्याण के लिए इनके प्रभावी कार्यान्वयन का आश्वासन दिया।
बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here