Home राष्ट्रीय त्रिपुरा के CM बने बिप्लब देब ने शपथ ली, PM मोदी सहित...

त्रिपुरा के CM बने बिप्लब देब ने शपथ ली, PM मोदी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद…

6
0
SHARE

त्रिपुरा में आज से भगवा राज शुरू हो गया। अगतला के असम राइफल्स मैदान में बिप्लब देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में बीजेपी की पहली सरकार का आगाज होगा। 48 वर्षीय देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। आइये जानते है सीएम बिप्लब देव के मंत्रिमंडल में में शामिल चेहरे-

बिप्लब देब के साथ ही जिष्णु देव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 15 मार्च को चारिलाम सीट से चुनाव लड़ेंगे जिष्णु देव। वह फिलहाल बीजेपी की विधायक नहीं है। वे आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और जनजाति मोर्चा के सह-संयोजक है। प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। वह त्रिपुरा में ऑल इंडिया रेडियो में भी काम कर चुके हैं।

 

रतनलाल विधानसभा स्पीकर रेस में सबसे आगे। 5वीं बार विधायक बने है रतनलाल। इससे पहले 4 बार कांग्रेस टिकट पर विधायक चुने गए हैं रतनलाल। वे
दमदार और साफ सुथरी छवि के नेता माने जाते हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद पहले सुदीप रॉय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और उसके बाद वह बीजेपी में आए। सुदीप रॉय कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। मनोज कांति देब को भी बिप्लब सरकार में शामिल किया गया है। वह विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। आईपीएफटी के जनरल सेक्रेटरी और विधायक हैं। सरेंडर के बीद आईपीएफटी का दामन थामा। वे पूर्व में उग्रवादी संगठन से जुड़े थे। चकमा जनजाति में अच्छी पकड़ होने की वजह से टिकट उन्हें दिया गया। लंबे समय तक चकमा जनजाति के लिए काम किया। त्रिपुरा में मजबूत मानी जानेवाली चकमा जनजाति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही लालकृष्ण आडवाणी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता यहां पर मौजूद थे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी समारोह में शामिल हुए। बीजेपी-इंडीजीनियस पीपल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा( आईपीएफटी) गठबंधन  ने पिछले हफ्ते आए चुनाव परिणामों में जीत दर्ज की और 25  बरस के माकपा नीत वाम शासन को उखाड़ फेंका। बीजेपी ने 35 सीटें जीतीं, जबकि आईपीएफटी के आठ सदस्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा है।

देबबर्मा की सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था। वह चारिलम( अनुसूचित जनजाति) सीट सेचुनाव लड़ रहे थे  और इस सीट पर माकपा प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हुआ। इस सीट पर अब 12  मार्च को चुनाव होगा।

उन्होंने कहा, ”भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। लंबे समय से आरएसएस के  स्वयंसेवक देब राज्य में भाजपा की जीत के सूत्रधार बने। आईपीएफटी के अध्यक्ष एनसी देबबर्मा ने बताया कि पार्टी को नए मंत्रिमंडल में दो सीटें मिलेंगी। इस बाबत फैसला भाजपा नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन( एनईडीए)  के प्रमुख हेमंत बिस्वा शर्मा के साथ बैठक में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here