Home हेल्थ आपके शरीर को गजब के तीन फायदे देता हैं ‘नाइट वर्कआउट…

आपके शरीर को गजब के तीन फायदे देता हैं ‘नाइट वर्कआउट…

16
0
SHARE
इंग्लैंड के बर्मिंघम विश्वविद्यालय द्वारा हुए अध्ययन के मुताबिक देर रात जगने वालों के लिए रात का समय अनुकूल है। दरअसल इस समय वे पूरे लगन से वर्कआउट करते हैं। वे किसी भी तरह की हड़बड़ी में नहीं होते। अतः वर्कआउट करने में पूरा ध्यान देते हैं।इतना ही नहीं वर्कआउट करते हुए वे अतिरिक्त मेहनत भी करते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि इसके बाद उन्हें आराम करना है। मतलब साफ है कि निश्चित मन से रात को वर्कआउट करने वाले ज्यादा फोकस होते हैं। नतीजतन इसका उनकी सेहत पर गहरा असर देखने को मिलता है। साथ ही रात

शोध के मुताबिक शाम के समय मांसपेशियों में सुबह की तुलना में ज्यादा ताकत होती है और ये बेहतर ढंग से काम करने में सक्षम होते हैं। साथ ही शाम के समय हारमोन में तब्दीलियां भी होती है। नतीजतन रात को वर्कआउट करने से हमारा शरीर तेजी से टोन-अप होता है। हालांकि सुबह कोर्टिसोल का स्तर ज्यादा होता है जिससे मसल को सुरक्षित किया जा सकता है। लेकिन शाम को टेस्टोस्ट्रोन में इजाफा होता है। नतीजतन इससे शरीर में फुर्ती आती है। अतः शरीर को टोन-अप होने में मदद मिलती है।

रात को वर्कआउट के बाद आप बेहतर नींद भी हासिल कर सकते हैं। असल में मौजूदा समय में शारीरिक कामकाज न के बराबर रह गया है। ऐसे में यदि रात को वर्कआउट किया जाए तो इसका असर नींद पर भी देखने को मिलता है। अध्ययन के मुताबिक जो लोग जितनी मेहनत से वर्कआउट करते हैं, उन्हें उतनी ही बेहतर नींद आती है।

वैसे यदि आप अकसर नींद न आने की शिकायत करते हैं तो अच्छी नींद के लिए रात को रनिंग यानी दौड़ का सहारा भी ले सकते हैं। जितना ज्यादा दौड़ेंगे, शरीर उतना ही थकान महसूस करेगा। परिणामस्वरूप आप जल्द नींद की आगोश में खो जातें है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here