Home राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में CRPF के 8 जवान...

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में CRPF के 8 जवान शहीद…..

42
0
SHARE

छत्तीसगढ़ से एक बुरी ख़बर सामने आ रही है जहां माओवादियों ने एक बार फिर से हमला कर सुरक्षाकर्मियों को अपना शिकार बनाया है।  छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से प्रभावित सुकमा जिले में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ जवान शहीद हो गए हैं। कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी है। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के 212 बटालियन के आठ जवान शहीद हो गए हैं।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आज यहां भाषा को बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में सीआपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए हैं। कुछ अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि आज सीआपीएफ के 212 वीं बटालियन के जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे। जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट में वाहन को उड़ा दिया। इससे बल के आठ जवान शहीद हो गए। इस घटना में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। ​अधिकारियों ने बताया कि घटना जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में हुई है। घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here