Home राष्ट्रीय अखिलेश का BJP पर हमला, राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त प्रत्याशी खड़ा कर...

अखिलेश का BJP पर हमला, राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त प्रत्याशी खड़ा कर खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रही….

15
0
SHARE

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा दफ्तर में कहा कि भाजपा राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में अतिरिक्त प्रत्याशी खड़ा कर खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रही है।
सपा मुखिया ने कहा कि उपचुनाव से फायदा हुआ है कि अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विकास की बात करने लगे हैं। पहले उनकी सोच अलग दिशा में जा रही थी। उन्होंने कहा कि बीटीसी छात्रों को नियुक्ति इसलिए नहीं मिल रही, क्योंकि वे सपा सरकार के समय के हैं। सरकार छात्रों को मार रही है। यह क्या है? लोगों को कम से कम रोजगार तो दो। बच्चों के भविष्य को जांच के नाम पर अंधकार में क्यों रख रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि राज्य सरकार का 1 साल 11 मार्च को ही पूरा हो गया था और जनता ने उसी दिन भाजपा को गिफ्ट दे दिया था। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को ही गोरखपुर की जनता ने भाजपा को रिटर्न गिफ्ट दे दिया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी। हाल यह है कि सभी भाजपा नेताओं की लोकप्रियता कम हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here