Home धर्म/ज्योतिष राशिफल: शुक्रवार रहेगा डबल फायदे वाला दिन……

राशिफल: शुक्रवार रहेगा डबल फायदे वाला दिन……

7
0
SHARE

शुक्रवार को चंद्रमा उच्च राशि में रहेगा। रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनने से वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक आैर मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन 6 राशि वालों को निवेश और लेन-देन के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। नया काम या जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी और बिजनेस से जुड़े बड़े फायदे हो सकते हैं। कामकाज की टेंशन भी खत्म हो सकती है। इनके अलावा धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। वहीं मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

गोचर कुंडली के दूसरे भाव में चंद्रमा होने से रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेविंग बढ़ सकती है। नौकरी और बिजनेस के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। सुख मिलेगा। कामकाज ज्यादा होने के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान ही रहना होगा। आपको चोट भी लग सकती है। खुद को सीमित रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here