Home क्लिक डिफरेंट ऐसी व्हेल जो ‘हेलो’ और ‘बाय-बाय’ बोल सकती है…

ऐसी व्हेल जो ‘हेलो’ और ‘बाय-बाय’ बोल सकती है…

7
0
SHARE

दुनिया बहुत अजीब है और यहाँ आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो ही जाता है जिसे सुनने के बाद हम हैरान रह जाते हैं. अभी हाल ही में भी एक ऐसी ही खबर मिली है जिसे सुनने के बाद कोई भी हैरान रह जाए. जी दरअसल में हम बात कर रहें है एक व्हेल की जो इंसानो की तरह बोलती हैं. हाल ही में एक खबर के अनुसार एक ऐसी व्हेल मिली है जो इंसानो की तरह हेलो और बाय बाय करती हैं. इस व्हेल को दुनिया की पहली ऐसी व्हेल माना जा रहा है जो इंसानो की नकल उतार सकती है यानी की इंसानो की तरह बोल सकती हैं.

यह व्हेल फ्रांस के एक एक्वेरियम में रहने वाली है और इसे इंसानो की भाषा बोलने की ट्रेनिंग दी गई है. इस व्हेल को अमेरिकी वैज्ञानिको ने ट्रेन किया है जिसके चलते आज ये व्हेल हेलो और बाय जैसे शब्द सीख चुकी है. अब ये व्हेल इंसानो की मिमिक्री करती है और इसकी उम्र की बात करें तो वो अभी मात्र 16 साल ही है. जब भी कोई इंसान इस व्हेल के सामने हेलो करता है तो ये उसे जवाब देती है और जब वो बाय करता है तो व्हेल उसे बाय भी करती है. इस व्हेल को किलर व्हेल विकी कहा जाता है और ये बोलने के लिए मुंह के पास बने ‘ब्लोहोल’ को अपनाती है.

\जब ये कुछ कहती है तो इसका पूरा शरीर पानी में डूबा होता है और केवल वही हिस्सा बाहर होता है जिससे ये बोलती है. इस व्हेल की आवाज का एक वीडियो भी बनाया गया है जो बहुत ही तेजी से वायरल हो चुका है. वाकई में ये कमाल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here