Home Una Special 141 फुट लंबे तिरंगे से बढ़ेगी शहर की शान – जयराम ठाकुर…

141 फुट लंबे तिरंगे से बढ़ेगी शहर की शान – जयराम ठाकुर…

12
0
SHARE

ऊना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन की शुरूआत प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे का शुभारंभ करके की। नप पार्क ऊना में 141 राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटन से पहले CM जयराम ठाकुर ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, पूर्वमंत्री प्रवीण शर्मा व नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

ऊना के एमसी पार्क मैदान में लगे सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा एक ओर जहां देशभक्ति की गूंज को बुलंद करेगा। वहीं शहर की शान को भी बढ़ाएगा। शहर के बीचों बीच स्थित होने के कारण यह झंडा दूर-दूर से दिखाई देगा जो स्थानीय लोगों को आकर्षित करेगा। खास बात यह है कि एमसी पार्क में ही शहीदी स्मारक भी बनाया गया है। ऐसे में एमसी पार्क जिला ऊना का एक दर्शनीय स्थल बन जाएगा।

प्रदेश में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा (141 फुट) अब जिला ऊना के एमसी पार्क में है। इसके बाद ऊंचा झंडा हमीरपुर में लगा है, जिसकी लंबाई करीब 133 फुट है। वहीं सोलन में लगे झंडे की ऊंचाई 122 व डल्होजी में 108 फुट है। प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान लगे झंडे की ऊंचाई करीब 100 फुट है।

नगर परिषद पार्क में सीएम जयराम के उद्घाटन के बाद जिला ऊना में 100 फुट से अधिक लंबाई वाले तिरंगा झंडे की संख्या बढ़कर तीन हो गई। इससे पहले हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव गोंदपुर में 105 फुट लंबा झंडा स्थापित हुआ है। वहीं चिंतपूर्णी के भरवाई में 100 फुट का तिरंगा झंडा जिला की शोभा बढ़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here