Home धर्म/ज्योतिष गुरुवार की शुरुआत शूल और मुसल योग में होने के कारण…

गुरुवार की शुरुआत शूल और मुसल योग में होने के कारण…

4
0
SHARE
गुरुवार की शुरुआत शूल और मुसल योग में होने के कारण वृष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वाले लोग ज्यादा परेशान रहेंगे। इन अशुभ योगाें के कारण 5 राशि वालों के लिए दौड़-भाग और तनाव भरा दिन हो सकता है। बिजनेस में गलत फैसले हो सकते हैं। कामकाज बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। लेन-देन और निवेश में जोखिम न लें। जल्दबाजी से भी बचें। इसके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अन्य ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी। जिससे इन 7 राशि वालों के लिए दिन शुभ कहा जा सकता है।
चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं। अचानक फायदा हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा। सकारात्मक रहें। जो भी बात मन में आएगी, आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। पैसों के मामलों को चतुराई से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है। रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
कुछ बोलते समय खुद पर नियंत्रण रखें। अपने ही किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। माता-पिता या सास-ससुर से किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग हैं।
किसी गरीब कन्या को फ्रूट जूस पिलाएं।
जीवनसाथी के काराण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अनबन भी होने के योग बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here