Home धर्म/ज्योतिष राशिफल : क्या कहते हैं 31 मार्च को आपके सितारे…

राशिफल : क्या कहते हैं 31 मार्च को आपके सितारे…

6
0
SHARE

राशिफल : क्या कहते हैं 31 मार्च को आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल

मेष: आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

ब्रष:मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन: परिवार की परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी परिचित के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह: धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी।

तुला: व्‍यवसायिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।  

वृश्चिक: भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु: स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मकर: कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगें।

कुम्भ: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

मीन: क्षणे-रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here