Home मध्य प्रदेश राज्यपाल श्रीमती पटेल ने की माँ नर्मदा की पूजा : जानी महेश्वर...

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने की माँ नर्मदा की पूजा : जानी महेश्वर की प्रसिद्धि…

2
0
SHARE

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने आज महेश्वर में अहिल्या घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की और नौका-विहार कर महेश्वर के किले की खूबसूरती और नक्कशी को देखा। उन्होंने देवी अहिल्या के राजवाड़ा और पूजन-स्थल का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या की गद्दी, होलकर-कालीन साजो-सामान और अस्त्र-शस्त्र भी देखे।

राज्यपाल श्रीमती पटेल महेश्वर स्थित आनंद बसेरा वृद्धाश्रम पहुँचीं और वृद्धजनों से भेंट की। श्रीमती पटेल ने वृद्धजनों का हालचाल जाना और उन्हें फल भेंट किये। राज्यपाल ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के सोने के लिये बिस्तर और रसोई में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को जाँचा। उन्होंने वृद्धाश्रम के बगीचे में दशहरी आम का एक पौधा भी लगाया।

राज्यपाल श्रीमती पटेल से काकड़दा शासकीय हाई स्कूल की राष्ट्रीय-स्तर की खिलाड़ी छात्राओं ने भेंट की। राज्यपाल ने खिलाड़ी छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और फल भेंट किये।

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को महेश्वर में अनेक दर्शनीय स्थलों का निरीक्षण किया और हाथकरघा उद्योग में बनने वाले उत्पादों की बारीकियों को समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here