Home फिल्म जगत सलमान खान को 5 साल की सज़ा, जानें बॉलीवुड को लगा कितना...

सलमान खान को 5 साल की सज़ा, जानें बॉलीवुड को लगा कितना बड़ा झटका…..

30
0
SHARE

काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल कैद की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही, कोर्ट ने 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। 1998 से चले आ रहे इस केस में सलमान के अलावा तब्बू, नीलम, सैफ अली खान और सोनाली बेंद्रे को अदालत ने बरी कर दिया।

सलमान के फैसले को लेकर ना सिर्फ फैंस की बल्कि बॉलीवुड जगत के लोगों की भी सांसें अटकी हुई थी। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि अगर सलमान दोषी पाए जाने और सजा के बाद बॉलीवुड के करोड़ो रुपए फंसने का डर है। सलमान के कुछ प्रोजेक्ट हैं जो अटक सकते हैं।

अटक जाएंगी ये फिल्में :

भारत : सलमान खान भारत नाम की एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जो कि कोरियन फिल्म ऑड टू माय फादर की हिन्दी रीमेक होगी। अब अगर सलमान को सजा होती है तो फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुक सकती है। इस फिल्म का निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। सलमान उनके साथ पहले भी सुल्तान और टाइगर जिंदा है में काम कर चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी है। बताया जा रहा है कि ‘भारत’ सलमान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

रेस 3 : सलमान जल्द ही फिल्म ‘रेस 3’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं।  इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकलीन, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म जून 2018 को ईद के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन अगर सलमान को सजा हुई तो ये प्रोजेक्ट भी अटक सकता है।

दबंग 3 :  ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ के बाद सलमान जल्द ‘दबंग 3’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग हालांकि साल के अंत में शुरू होने की खबर है। पिछली दो फिल्मों की तरह सलमान इसमें भी मुख्य भूमिका में ही नजर आएंगे। अभी तक की खबरों के मुताबिक ‘दबंग 3’ में भी सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी। लेकिन जोधपुर कोर्ट का फैसला अगर सलमान के पक्ष में नहीं आया तो फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही रुक सकती है।

बिग बॉस सीजन 12 : सलमान खान का नाम बिग बॉस के अगले यानी 12वें सीजन के लिए भी तय है। अगर सलमान को सजा होती है तो इस बार बिग बॉस के लिए एक नया होस्ट ढूंढने पड़ेगा। जो कि फैंस के लिए एक झटका होगा। सलमान खान इस शो के लिए करीब 11 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here