Home हिमाचल प्रदेश CM ने किया आयुर्वेद पंचकर्मा केन्द्र का लोकार्पण…

CM ने किया आयुर्वेद पंचकर्मा केन्द्र का लोकार्पण…

3
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी के सौली खड्ड में आरोग्य आयुर्वेदिक पंचकर्मा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक प्रणाली का कोई दुष्प्रभाव नहीं है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने मेंं मदद करती है। भारत में शुरू की गई आयुर्वेदिक प्रणाली आज दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही है।
   मण्डी शहर के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने  दिनेश धर्मा और तेज लाल चन्देल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचकर्मा से न केवल हमारा शरीर चुस्त व दुरूस्त रहता है बल्कि इससे कई बीमारियों का शीघ्र उपचार भी सम्भव है।
  केन्द्र की डॉ. आंचल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए केन्द्र की ओर से लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं व पंचकर्मा के लाभों के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here