Home ऑटोमोबाइल भारत में लॉन्च महिंद्रा की 2018 XUV जानें क्या हुए बड़े बदलाव…

भारत में लॉन्च महिंद्रा की 2018 XUV जानें क्या हुए बड़े बदलाव…

35
0
SHARE

महिंद्रा ने  2018 XUV 500 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.32 लाख रूपये रखी गई है। कंपनी ने   XUV 500 के इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ-साथ गाड़ी की पावर को भी बढ़ाया है। गाड़ी में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो कि पहली नजर में ही इसे पहले से ज्यादा लग्जुरियस और बोल्ड लुक देते हैं।

गाड़ी के फ्रंट में अब बड़ा क्रोम प्लेटेड ग्रिल और रैपराउंड प्रॉजेक्टर्स दिए गए हैं। साथ ही फ्रंट बंपर में भी क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं गाड़ी के पिछले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं। नई एक्सयूवी 500 के रियर में रैपराउंड एलईडी टेललैप्स दी गई हैं। इनके अलावा रिवाइज्ड टेलगेट, बंपर और नया स्पॉइलर भी गाड़ी को पुराने वर्जन से अलग करता है।

महिंद्रा ने XUV 500 की पावर को भी बढ़ाया है। इसमें 2.2 लीटर mHawk टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन है। यह इंजन अब पुराने मॉडल के 130 बीएचपी के मुकाबले 156 बीएचपी का पावर और 330 न्यूटन मीटर टॉर्क के मुकाबले 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों इंजनों को 6 स्पीड ऑटोमैटिक का भी विकल्प है। डीजल मॉडल में ऑल वील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा।

गाड़ी के इंटिरियर को प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है। हालांकि डैशबोर्ड और बाकी कैबिन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए है। वहीं गाड़ी के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट किया गया है। अब गाड़ी में इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री आदि प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

गाड़ी क्रिमसन रेड, मिस्टिक कॉपर, ओप्युलेंट पर्पल, वोलेकेनो ब्लैक, लेक साइड ब्राउन, पर्ल व्हाइट, मूनडस्ट सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि भारत में गाड़ी का मुकाबला जीप कम्पस और टाटा हेक्सा से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here