Home हिमाचल प्रदेश अनछुएं पर्यटन गणतव्यों को विकसित करने पर खर्च किए जाएंगे 50 करोड़ः...

अनछुएं पर्यटन गणतव्यों को विकसित करने पर खर्च किए जाएंगे 50 करोड़ः मुख्यमंत्री

20
0
SHARE
राज्य सरकार प्रदेश के अनछुएं क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट चिन्हित किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के छत्तरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। मुख्यमंत्री ने 3.21 करोड़ रुपये की लागत से पेंडापाणी गट्टू सड़क तथा 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बड़योगी से लस्सी सड़क के स्तरोन्नयन का भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि 7.20 करोड़ रुपये खर्च कर गारागुशैणी से बागराछत्तरी सड़क पर मैटलिंग का कार्य किया जाएगा। टिप्परी-भजौणी सड़क की मैटलिंग तथा टारिंग पर 3.17 करोड़, जबकि भजोरी से चवोग सड़क के निर्माण पर 5.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री का छत्तरी हैलीपैड तथा मुख्य बाजार छत्तरी में आने पर भव्य स्वागत किया गया। हैलीपैड से मगरू महादेव मन्दिर परिसर छत्तरी सड़क के दोनो तरफ हजारों की संख्या में लोग खड़े थे तथा उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के उपरान्त क्षेत्र के अपने पहले दौरे के दौरान अपने चेहते नेता पर फूलों की वर्षा की।
श्री ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र सिद्धांत ‘शिखर पर सिराज’ है तथा पहली बार जिला मण्डी से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्य़क्ष श्री अमित शाह के भी आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवाद तथा टोपी की राजनीति के दिन अब समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक भाग तथा क्षेत्र का सन्तुलित एवं चहुमंखी विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली मंत्रिमण्डल बैठक में सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्राप्त करने के लिए बिना किसी आय सीमा के वरिष्ठ नागरिकों की योग्यता आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया। इस निर्णय से लगभग 1.30 लाख वृद्धजनों को लाभ मिला तथा राज्य कोष पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए छत्तरी में उप-तहसील खोली है। कुछ राजनैतिक विरोधियों द्वारा क्षेत्र का विकास न देख पाने की स्थिति में जंजैहली मामले को अनावश्यक उठाया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में सभी लोगों के कल्याण के लिए 30 नई योजनाएं शामिल हैं, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। सरकार ने गौ सदनों की देखभाल के लिए मन्दिरों की आय का 15 प्रतिशत हिस्सा उपयोग करने के अतिरिक्त शराब की प्रत्येक बोतल पर एक रुपये सैस लगाने का निर्णय भी लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कृपा पाने का सौभाग्य मिला है तथा उन्होंने लोक सभा चुनाव-2019 में भी भाजपा को समर्थन देने के लिए लोगों से आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने छत्तरी बस स्टैंड के लिए 20 लाख रुपये, शिमला से छत्तरी के लिए बस सेवा, छत्तरी विश्राम गृह के लिए 16 लाख रुपये, छः पंचायतों के लिए प्रत्येक को 15 लाख रुपये तथा महिला मण्डल छत्तरी को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
श्री ठाकुर ने छत्तरी के प्रसिद्ध ‘मगरू महादेव’ मंदिर में पूजा की।
भाजपा शक्ति केन्द्र बागड़ाथाच ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चैक भेंट किया।
इस अवसर पर विभिन्न संघों, संगठनों तथा मंचों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
करसोग के विधायक श्री हीरा लाल ने कहा कि श्री जय राम ठाकुर को लगातार पांचवीं बार चुनने के लिए सिराज क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश श्री जय राम ठाकुर जैसे ईमानदार तथा समर्पित व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में पाकर धन्य हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश नई ऊंचाईयों को छूने के लिए तैयार है। उन्होंने अपनी पंचायत की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे विस्तृत जानकारी दी।
आनी के विधायक श्री किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित बजट में 30 नई योजनाओं से मुख्यमंत्री की प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व पहल व विकासात्मक कीर्तिमान दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।
भाजपा सिराज मण्डल के अध्यक्ष श्री शेर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि सिराज के लोगों की मुख्यमंत्री से बड़ी अपेक्षाएं हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि श्री जय राम ठाकु र के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र में प्रगति व खुशहाली का नया दौर आरम्भ हुआ।
जिला भाजपा के उप-प्रधान श्री जोध सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पूरा जिला व विशेषकर सिराज क्षेत्र श्री जय राम ठाकुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पाकर प्रफुल्लित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत छत्तरी के प्रधान श्री अजीत राणा ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं। छत्तरी ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान श्रीमती रीतू शर्मा ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘गुड़िया हैल्पलाईन’ आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री शिशु धर्मा, मण्डी के उपायुक्त श्री रूगवेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री गुरदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here