Home फिल्म जगत सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में हुआ ये बड़ा बदलाव…

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में हुआ ये बड़ा बदलाव…

4
0
SHARE

इन दिनों अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। लंबे समय से आनंद आहूजा डेट करती आ रहीं सोनम अब फाइनली शादी कर रही हैं। सोनम और आनंद की शादी को लेकर लगातार कुछ न कुछ नई खबर आ रही है, लेकिन कपूर परिवार इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दे रहा है। पहले खबर आ रहा थी कि सोनम और आनंद इस साल मई की 6-7 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। वहीं, अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की ओर से खबर है कि 7 और 8 मई को शादी को सारी रस्मों को पूरा कर दिया जाएगा। खबर में ये भी बताया गया है कि शादी के लिए तीन बड़े फंक्शन रखे जाएंगे, जो कि तीन अलग-अलग जगह पर होंगे।

काफी समय से सोनम की शादी की खबरें मीडिया में हैं, और कपूर परिवार भी काफी समय से उनकी शादी की तैयारियों में व्यस्त है। लेकिन किसी ने भी मीडिया को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अगर खबरों की मानें तो सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को सोनम की फ्रेंड सम्युक्ता नायर के फाइव स्टार होटल में ऑर्गनाइज किया जाएगा। वहीं, संगीत के लिए फराह खान कपूर फैमिली के सदस्यों के डांस परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफी करेंगी। सभी परफॉर्मेंस में अनिल कपूर और सुनीता कपूर की परफॉर्मेंस सबसे खास होगी। वनहीं, करण जौहर भी अपनी डांस कला दिखाते नजर आने वाले हैं।

संगीत सेरेमनी के बाद मेंहदी का फंक्शन सोनम के लग्जरी अपार्टमेंट में किया जाएगा। सोनम का ये अपार्टमेंट 35 करोड़ रुपये का है और 7 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है। यहां एक बहुत बड़ा हॉल है, जिसको पूरी तरह से सजा दिया जाएगा। वहीं, शादी के लिए बांद्रा स्थित एक पैतृक हवेली को फाइनल किए जाने की खबर है। ये हवेली करीब 55 हजार स्क्वायर फीट में फैली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here