Home धर्म/ज्योतिष बुद्ध पूर्णिमा: इस दिन गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप से...

बुद्ध पूर्णिमा: इस दिन गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप से मिलती है मुक्ति….

6
0
SHARE

वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुध पूर्णिमा मनाई जाती है। बुध पूर्णिमा बौध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस साल यह 30 अप्रैल को है। वैशाख की बुद्ध पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है बताया जाता कि इस दिन गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति का संचार होता है। इस बार बुध पूर्णिमा 30 अप्रैल को है।

इस दिन प्रातः स्नान कर पूरे दिन का उपवास रखना चाहिए। रात के समय फूल, धूप, दीप, अन्न, गुड़ आदि से चंद्रमा की पूजा कर उन्हें जल चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद श्रेष्ठ ब्राह्मण को जल से भरा हुआ घड़ा और विभिन्न प्रकार के पकवान दान करना चाहिए। इसके अलावा स्वच्छ जल से भरे हुए घड़े के साथ ब्राह्मण को सोना दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा से कई सारी मान्यताएं जुड़ी हैं। बताया जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने अपने 9वां अवतार लिया था। ये अवतार भगवान बुद्ध के नाम से लोकप्रिय है। इस माह होने वाली पूर्णिमा को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होता है। इतना ही नहीं चांद भी अपनी उच्च राशि तुला में होता है। कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन लिया स्नान कई जन्मों के पापों का नाश करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here